Home शिक्षा HPBOSE Big Update: सितंबर-अक्तूबर परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

HPBOSE Big Update: सितंबर-अक्तूबर परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: सितंबर-अक्तूबर परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, नकल पर सख्त कार्रवाई

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर में होने वाली परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट जारी की गई है। बोर्ड ने नियमित और एसओएस विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 167 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है।

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन परीक्षा केंद्रों में आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के लिए सरकारी और निजी दोनों स्कूलों का चयन किया गया है।

जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि किन्नौर में सबसे कम 2 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अन्य जिलों में बिलासपुर में 7, चंबा में 14, हमीरपुर में 9, कुल्लू में 10, लाहुल-स्पीति में 3, मंडी में 20, शिमला में 19, सिरमौर में 13, सोलन में 20 और ऊना में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के संचालन को लेकर कड़े नियम निर्धारित किए हैं। यदि किसी केंद्र पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल, सामूहिक नकल या परीक्षार्थियों को नकल करवाने में स्टाफ की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित परीक्षा केंद्र को निर्धारित अवधि के लिए या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

CCTV फुटेज छह माह तक रखना जरूरी

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान रिकॉर्ड होने वाली सीसीटीवी फुटेज को कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। फुटेज सुरक्षित नहीं रखने को बोर्ड परीक्षा की गरिमा के उल्लंघन के तौर पर देखेगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई परीक्षा केंद्र निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता या परीक्षा का संचालन बोर्ड की संतुष्टि के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो बोर्ड को बिना पूर्व सूचना परीक्षा केंद्र समाप्त करने का अधिकार रहेगा।

इस निर्णय के बाद सितंबर-अक्तूबर में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था स्पष्ट हो गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आगामी निर्देशों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.