Home क्राइम IIM Sirmaur में 19 साल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल में मौत; प्रारंभिक जांच में सामने आई ये बात

IIM Sirmaur में 19 साल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल में मौत; प्रारंभिक जांच में सामने आई ये बात

by Dainik Janvarta
0 comment

IIM सिरमौर के हॉस्टल में BMS छात्र ने की आत्महत्या, जांच में सामने आई ये शुरुआती बात

नाहन (सिरमौर)। आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस के हॉस्टल में शुक्रवार को 19 वर्षीय छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। बीएमएस के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में छात्र के कुछ समय से डिप्रेशन में होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

मृतक की पहचान प्रारंभ शुक्ला (19) पुत्र अनुपम शुक्ला निवासी जबलपुर सिटी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह आईआईएम सिरमौर में बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) के तीसरे वर्ष का छात्र था।

घटना की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हॉस्टल में जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या का अंतिम कारण नहीं माना है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस हॉस्टल में छात्र के रहने, उसके संपर्कों और घटना से पहले की परिस्थितियों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आईआईएम सिरमौर में छात्र की आत्महत्या का यह पहला मामला सामने आया है। वहीं, कुछ दिन पहले संस्थान के एक सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर दो महिला सिक्योरिटी गार्डों ने शोषण के आरोप लगाए थे। इस संबंध में माजरा पुलिस थाना में मामला दर्ज है और उसकी भी जांच जारी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आईआईएम सिरमौर के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.