Home राज्य सिरमौर में बारिश का कहर! अचानक भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा सारा सामान

सिरमौर में बारिश का कहर! अचानक भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा सारा सामान

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर के मशोर गांव में अचानक गिरा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान

संगड़ाह (सिरमौर)। शुक्रवार सुबह एक मकान अचानक धराशायी हो गया, लेकिन गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, परिवार का कोई सदस्य अंदर मौजूद नहीं था। मकान गिरने से भीतर रखा बर्तन, राशन और अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया।

उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत घंडूरी के मशोर गांव में जय चंद शर्मा का यह मकान शुक्रवार सुबह अचानक गिर गया। जानकारी के अनुसार, मकान का इस्तेमाल रहने के बजाय रसोई के तौर पर किया जाता था।

हादसे के समय जय चंद शर्मा घास लेने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान के धराशायी होने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया।

मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान दब गया, जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत देने की मांग की है।

ग्राम पंचायत घंडूरी की प्रधान नीलम कंवर ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नुकसान का जायजा लेकर सरकारी नियमों के अनुसार परिवार को उचित राहत उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में हाल में हुई बारिश के बाद पहाड़ी ढलानों और जमीन में नमी बनी हुई है। बारिश रुकने के बाद धूप निकलने के दौरान भी कुछ स्थानों पर जमीन धंसने और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर मकानों और ढलानों को लेकर चिंता बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.