Home राज्य पंजाब बंद का हिमाचल में भी असर, HRTC की बसें रोकीं; ऊना आईएसबीटी में 4 घंटे फंसे यात्री

पंजाब बंद का हिमाचल में भी असर, HRTC की बसें रोकीं; ऊना आईएसबीटी में 4 घंटे फंसे यात्री

by Dainik Janvarta
0 comment

पंजाब बंद का हिमाचल में असर, ऊना ISBT में घंटों फंसे यात्री; HRTC ने रोकी पंजाब जाने वाली बसें

ऊना। पंजाब में बंद के ऐलान का असर हिमाचल के यात्रियों पर भी पड़ा। बसें थमीं तो ऊना ISBT में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं और कई लोग घंटों तक अपने गंतव्य के लिए बस का इंतजार करते रहे।

पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। बंद को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाली बस सेवाओं को दोपहर 2 बजे तक रोक दिया। इसका सबसे ज्यादा असर ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) पर देखने को मिला।

दिल्ली, चंडीगढ़, नालागढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में घंटों तक बस अड्डे पर रुके रहे। यात्रियों को बस सेवा कब बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई।

चार घंटे से बस का इंतजार

हरियाणा के पिंजौर जाने वाली महिला यात्री पूनम शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब चार घंटे से ऊना ISBT में बस का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर 2 बजे के बाद बस सेवा बहाल होगी या नहीं, इसे लेकर भी उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

वहीं, नालागढ़ जाने वाले कांगड़ा निवासी सुनील कुमार और अरुण कुमार ने बताया कि वे काफी समय से बस अड्डे पर रुके हुए हैं, लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें बस सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी।

यात्रियों ने कहा कि पंजाब बंद के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालात देखकर बसें भेजने का फैसला

एचआरटीसी के अड्डा इंचार्ज संदीप राणा ने बताया कि पंजाब में बंद के कारण निगम ने हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाली बसों को दोपहर 2 बजे तक रोकने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि 2 बजे के बाद भी पंजाब में स्थिति का जायजा लेने के बाद ही बसों को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब बंद के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के कई रूट प्रभावित हुए हैं और कुछ रूटों को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा है।

पंजाब में स्थिति सामान्य होने के बाद ही इन रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.