Home शिक्षा नाहन में ABVP का बड़ा प्रदर्शन: फीस बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

नाहन में ABVP का बड़ा प्रदर्शन: फीस बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी का आक्रोश, डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

फीस बढ़ोतरी से छात्रों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, नाहन में सड़कों पर उतरी एबीवीपी। संगठन ने चेताया—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज।

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों की फीस में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को एबीवीपी की सिरमौर जिला इकाई ने नाहन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन कर फीस वृद्धि के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फीस में की गई बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर पड़ेगा। संगठन ने इसे छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए फीस वृद्धि का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उच्च शिक्षा पहले ही कई परिवारों के लिए आर्थिक चुनौती बनी हुई है। ऐसे में कॉलेज फीस में अतिरिक्त बढ़ोतरी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालेगी।

संगठन ने फीस बढ़ोतरी के साथ छात्र संघ चुनाव बहाल करने और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई, छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द नहीं हुए तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

संगठन ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उसका संघर्ष जारी रहेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.