Home क्राइम सिरमौर लैंडस्लाइड अपडेट: बागणाधार माइन हादसा: मालिक और मुंशी पर मामला दर्ज, 3 मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

सिरमौर लैंडस्लाइड अपडेट: बागणाधार माइन हादसा: मालिक और मुंशी पर मामला दर्ज, 3 मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

by Dainik Janvarta
0 comment

बागणाधार माइन हादसा: माइन मालिक और मुंशी पर आपराधिक मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही हर पहलू

पांवटा साहिब (सिरमौर)। बागणाधार की चूना पत्थर माइन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब माइन मालिक और उसके मुंशी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत के मामले में पुरुवाला पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के पीछे लापरवाही से लेकर माइन की अनुमति और दस्तावेजों तक सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मंगलवार को कफोटा उपमंडल के अधीन बागणाधार माइनिंग क्षेत्र में चूना पत्थर की खदान में भूस्खलन होने से तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। हादसे के बाद बुधवार देर शाम एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों मजदूरों के शव बरामद किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

माइन मालिक और मुंशी पर लापरवाही का आरोप

पुलिस के अनुसार, मामले में माइन संचालक और उसके मुंशी पर मजदूरों की जान जोखिम में डालकर काम करवाने का आरोप है। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

माइन की अनुमति भी जांच के घेरे में

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि संबंधित माइन संचालक के पास खदान चलाने की वैध अनुमति थी या नहीं। पुलिस ने जिला खनन विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है। माइन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में यदि कोई खामी सामने आती है तो मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

पांवटा साहिब के डीएसपी अधिकारी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में माइन संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों, माइन संचालन की अनुमति, सुरक्षा इंतजामों और मजदूरों से करवाए जा रहे काम समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.