Home दुर्घटना HP Road Accident: चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 3 की मौत; 8 घायल

HP Road Accident: चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, 3 की मौत; 8 घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

HP Road Accident: चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, तीन की मौत; आठ घायल

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। टनल नंबर-12 में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे टनल नंबर-12 के भीतर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक और हिमाचल नंबर के ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक भेजा गया है।

हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.