नाहन में बकरी लेकर घर जा रहे व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज
नाहन, सिरमौर: पुलिस थाना नाहन में लड़ाई-झगड़े और मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रास्ते में दो लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को नरपत सिंह पुत्र माताराम, निवासी गांव शाही ओडर, डाकघर चाकली, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि वह बकरी लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सत्याराम और बाबूराम, दोनों निवासी शाही ओडर, ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
