शिलाई में जुआ खेलते 6 लोग रंगे हाथ पकड़े, 4,300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ढाबा/दुकान के कमरे में दबिश दी। मौके से 6 लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से 4,300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में पुलिस थाना शिलाई में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त के दौरान बाली कोटी में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुईनल में एक ढाबा/दुकान के कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां कमलेश निवासी गांव पश्मी, डाकघर गवाली, तहसील शिलाई, नरेश निवासी गांव पश्मी, डाकघर गवाली, तहसील शिलाई, विनोद कुमार निवासी गांव व डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई तथा अजय निवासी गांव व डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
इसके अलावा कर्ण निवासी गांव बाली, डाकघर बाली कोटी तथा प्रदीप कुमार निवासी गांव नायल, डाकघर शिरी क्यारी को भी मौके से पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और कुल 4,300 रुपये की नकदी बरामद की। इसके बाद सभी छह व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
