राजगढ़ में सड़क पर पत्थर-ईंटें फेंककर किया अवरुद्ध, पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजगढ़ (सिरमौर)। सड़क पर पत्थर और ईंटें फेंककर रास्ता बाधित करने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से अवरोध हटाने की कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस थाना राजगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम जब शिलाबाग-कोटला बांगी बाई-फरगेशन के पास पहुंची तो सड़क पर सरेआम पत्थर और ईंटें फेंकी हुई मिलीं।
इन पत्थरों और ईंटों के कारण सड़क आंशिक रूप से अवरुद्ध थी, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो पता चला कि सड़क पर पड़े पत्थर और ईंटें प्रेम चंद लाला, निवासी गांव कल्योपाब, डाकघर कोटला बांगी, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर की हैं।
मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।
