Home दुर्घटना सिरमौर हादसा: पत्थर की खान में अचानक भूस्खलन, 3 मजदूर मलबे में दबे; ट्रक और LNT भी फंसी

सिरमौर हादसा: पत्थर की खान में अचानक भूस्खलन, 3 मजदूर मलबे में दबे; ट्रक और LNT भी फंसी

by Dainik Janvarta
0 comment

तिलोरधार की बांगरण धार में पत्थर की खान धंसी, तीन मजदूर मलबे में दबे

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया है। तिलोरधार क्षेत्र की बांगरण धार स्थित पत्थर की खान में अचानक भूस्खलन होने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जबकि एक ट्रक और एलएनटी मशीन भी मलबे की चपेट में आकर दब गई।

शिलाई के कफोटा उपमंडल के अंतर्गत बांगरण धार के खनन क्षेत्र में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबे तीन लोगों में एक व्यक्ति तहसील कमरऊ के हेवना गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य प्रवासी मजदूर बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर एलएनटी मशीन की मदद ली जा रही है।

उप तहसील कमरऊ के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल स्लाइडिंग जोन में होने के कारण मलबा बार-बार नीचे गिर रहा है। इसके चलते राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

प्रशासन और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल हादसे में दबे मजदूरों की स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.