Home क्राइम Sirmaur Crime: बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, सिर से निकला खून; 3 के खिलाफ केस

Sirmaur Crime: बेटे ने मां पर किया दराट से हमला, सिर से निकला खून; 3 के खिलाफ केस

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में मां पर दराट से हमला, बेटे समेत 3 पर केस

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के क्यारदा गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर कथित तौर पर दराट से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे ने मां के सिर पर दराट से वार किया, जिससे वह घायल हो गई और खून निकलने लगा।

पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे, बहू और बहू के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

माजरा पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय मजिदा पत्नी जमील निवासी क्यारदा ने शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं तथा सभी शादीशुदा हैं। उसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा के साथ उसी मकान के अलग कमरों में रहता है। महिला के साथ उसकी छोटी बेटी मशरुफा और बेटी का बेटा तनवीर भी रहता है।

शिकायत के मुताबिक, घटना के समय मजिदा अपनी बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान उसका बेटा अकरम, उसकी पत्नी अनिशा और अनिशा का भाई वहां पहुंचे और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने आरोप लगाया कि अकरम अपने साथ दराट लेकर आया था और उसने उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला के सिर से खून निकलने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान अनिशा ने महिला के नाती तनवीर को भी लात मारी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद तीनों मौके से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मजिदा की शिकायत के आधार पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.