Home राज्य Una News: सदर थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंत्री ने दिया प्रशस्तिपत्र

Una News: सदर थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंत्री ने दिया प्रशस्तिपत्र

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना सदर थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्तिपत्र

ऊना। पुलिस सेवा में मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपनी पहचान बनाने वाले सदर थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा ने उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गौरव भारद्वाज ने वर्ष 2006 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने वर्ष 2010 में पुलिस उप-निरीक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वर्तमान में गौरव भारद्वाज पुलिस थाना सदर ऊना के प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जिला स्तरीय समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

गौरव भारद्वाज की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, थाना टीम और समाजसेवियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गौरव भारद्वाज भविष्य में भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.