Home राज्य Sirmaur News: संगड़ाह में हरियाली मेले का समापन, विधायक विनय कुमार ने किए 5 बड़े ऐलान

Sirmaur News: संगड़ाह में हरियाली मेले का समापन, विधायक विनय कुमार ने किए 5 बड़े ऐलान

by Dainik Janvarta
0 comment

संगड़ाह में विजट महाराज हरियाली मेले का समापन, विधायक विनय कुमार ने गिनाईं विकास की सौगातें

हरियाली मेले के समापन पर विधायक ने संगड़ाह में नगर पंचायत कार्यालय का किया उद्घाटन, हरिपुरधार सिविल अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे पद।


टीकरी गांव के लिए HRTC बस सेवा और संगड़ाह में डे-बोर्डिंग स्कूल शुरू करने की भी घोषणा, अगले वर्ष मेले के लिए मैदान व मंच तैयार करने का ऐलान।

संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह में आयोजित तीन दिवसीय विजट महाराज हरियाली मेले का समापन रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनके माध्यम से लोक संस्कृति और परंपराएं एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती हैं।

विधायक ने कहा कि हरियाली मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंचकर खरीदारी करते हैं। साथ ही लोगों को आपसी मेल-मिलाप, संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों और मेला समिति को बधाई दी।

हरिपुरधार सिविल अस्पताल में जल्द भरे जाएंगे पद

विनय कुमार ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का हरिपुरधार में सिविल अस्पताल खोलने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य आवश्यक पदों को भरा जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

संगड़ाह नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन

हरियाली मेले के समापन से पहले विधायक ने नगर पंचायत संगड़ाह के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि संगड़ाह के नगर पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को सड़क, पेयजल, जल निकासी तथा स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के लिए करीब 8.78 लाख रुपये की ग्रांट जारी की जा चुकी है।

अगले वर्ष मेले के लिए तैयार होगा मैदान और मंच

विधायक ने कहा कि अगले वर्ष हरियाली मेले के आयोजन से पहले मेला मैदान और मंच तैयार कर दिया जाएगा, जिससे मेले का आयोजन और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से किया जा सके।

उन्होंने संगड़ाह के टीकरी गांव के लिए लोक निर्माण विभाग को सड़क का फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि गांव के लिए HRTC बस सेवा शुरू की जा सके।

संगड़ाह में खुलेगा डे-बोर्डिंग स्कूल

विनय कुमार ने कहा कि संगड़ाह में डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

मेला समिति ने विधायक को किया सम्मानित

इस अवसर पर विजट महाराज हरियाली मेला समिति संगड़ाह के अध्यक्ष तिपेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, बीडीओ संगड़ाह भारतेंदु पाल, कांग्रेस नेता मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.