Home क्राइम Sirmaur News: शमशान घाट के पास 1.28 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, सिरिंज देखकर पुलिस को हुआ शक

Sirmaur News: शमशान घाट के पास 1.28 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, सिरिंज देखकर पुलिस को हुआ शक

by Dainik Janvarta
0 comment

Rajgarh News: शमशान घाट के पास संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, 1.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

सिरिंज और माचिस की डिब्बी देखकर पुलिस को हुआ शक, तलाशी में बरामद हुआ चिट्टा; दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

राजगढ़ (सिरमौर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस की Detection Cell टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 1.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को Detection Cell राजगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम जब शमशान घाट राजगढ़ के समीप पहुंची तो रास्ते में दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे हुए दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान एक युवक के हाथ में इंसुलिन सिरिंज और दूसरे के पैर के पास माचिस की डिब्बी रखी हुई थी। सिरिंज के बारे में पूछे जाने पर दोनों युवक घबरा गए और पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान विवेक चौहान निवासी गांव धारनू, डाकघर जयहर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर और शुभम कमल निवासी कमल निवास, वार्ड नंबर 04, राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ सहित मामले की आगामी जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.