Himachal News: तारा देवी रैन शेल्टर में 30 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई से पहले पुलिस ने दबोचा
शिमला में नशे की बड़ी खेप सप्लाई होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। तारा देवी रैन शेल्टर में काले बैग की गुप्त चेन से 30 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शिमला। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी निवासी और वर्तमान में टूटू, शिमला में रह रहा गोपाल सिंह कटवाल तारा देवी रैन शेल्टर में हेरोइन/चिट्टा लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले रंग के Safari बैग की गुप्त चेन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 168/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस मामले के जरिए नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का भी प्रयास कर रही है।
मामले में पुलिस का आगामी अन्वेषण जारी है।
