Home क्राइम कालाअंब: मोगीनंद में ताज करियाना स्टोर पर चोरी! बात करने के बहाने मोबाइल लिया, किराएदार युवक फरार

कालाअंब: मोगीनंद में ताज करियाना स्टोर पर चोरी! बात करने के बहाने मोबाइल लिया, किराएदार युवक फरार

by Dainik Janvarta
0 comment

मोगीनंद में ताज करियाना स्टोर पर चोरी, बात करने के बहाने मोबाइल लेकर किराएदार फरार

बात करने के बहाने मोबाइल लेकर दुकान से बाहर निकला और मौका देखकर फरार हो गया। आरोप है कि मोबाइल ले जाने वाला युवक दुकान मालिक के कमरे में किराए पर रहता था और उसका उधार खाता भी इसी दुकान पर चल रहा था।

कालाअंब (सिरमौर)। मोगीनंद में शनिवार दोपहर एक करियाना स्टोर पर उस समय चोरी की वारदात सामने आई, जब एक युवक बात करने के बहाने मोबाइल लेकर दुकान से बाहर निकला और मौका देखकर फरार हो गया।

आरोप है कि मोबाइल ले जाने वाला युवक दुकान मालिक के कमरे में किराएदार भी रहता था और उसका उधार खाता भी इसी दुकान पर चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कोनार्क कंपनी के पास स्थित ताज करियाना स्टोर पर यह घटना हुई। दुकान मालिक ताज मोहम्मद के मुताबिक, उस समय दुकान पर उनकी पत्नी मौजूद थीं। इसी दौरान उनके कमरे में किराए पर रहने वाला युवक दुकान पर आया और बात करने के बहाने मोबाइल फोन मांगा।

बताया गया कि युवक फोन लेकर बात करते-करते दुकान से बाहर निकल गया। इसके बाद मौका देखकर वह मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गया। ताज मोहम्मद के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान राकेश निवासी बरेली के रूप में हुई है।

दुकान मालिक ने बताया कि उक्त युवक का उधार खाता भी उनकी दुकान पर चल रहा था। घटना के बाद उन्होंने मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी और युवक की तलाश शुरू की गई।

फिलहाल चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.