Home प्रशासन सिरमौर: जरग-खूडद्राबिल सड़क जल्द होगी बहाल, विधायक विनय कुमार ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

सिरमौर: जरग-खूडद्राबिल सड़क जल्द होगी बहाल, विधायक विनय कुमार ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

by Dainik Janvarta
0 comment

जरग-खूडद्राबिल सड़क जल्द होगी बहाल, विधायक विनय कुमार ने किया निरीक्षण

भारी बारिश से सड़क का बड़ा हिस्सा जौगर खड्ड में समा गया था, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित है।
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर संवेदनशील हिस्सों का जायजा लिया और अधिकारियों को सड़क जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की जरग-खूडद्राबिल सड़क को जल्द बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को रेणुका जी के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने सड़क का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के क्षतिग्रस्त और संवेदनशील हिस्सों का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भारी बारिश के कारण कुछ दिन पहले जरग-खूडद्राबिल सड़क का एक बड़ा हिस्सा जौगर खड्ड में समा गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दो पिछड़ी पंचायतों के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने से उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ रेणुका जी क्षेत्र तक पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विनय कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सड़क बहाली का काम जल्द शुरू कर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, कार्यकारी अधिशासी अभियंता खजान सिंह, सहायक अभियंता रामलोक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.