Home राजनीति Himachal Politics: CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला- बोले, ‘पेपर अपने आप लीक नहीं होते’, बाबा रामदेव को दी ये चुनौती

Himachal Politics: CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला- बोले, ‘पेपर अपने आप लीक नहीं होते’, बाबा रामदेव को दी ये चुनौती

by Dainik Janvarta
0 comment

पेपर लीक पर CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘पेपर अपने आप लीक नहीं होते’

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि भाजपा शासन में पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ और सबऑर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड से पेपर तक बेचे गए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पेपर लीक करने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तथा उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा।

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के समय ऐसी घटनाएं क्यों होती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि उस समय सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। पेपर अपने आप लीक नहीं होते, बल्कि जब ऊपर से दिशा-निर्देश या संरक्षण मिले, तभी ऐसी घटनाएं संभव होती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में सरकार ने किसी को भी बख्शा नहीं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने बाबा रामदेव के पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। सुक्खू ने कहा कि अगर बाबा रामदेव जी ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की बात कही है, तो उन्हें तुरंत प्रभाव से आंदोलन शुरू करना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान से हिमाचल में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.