Home राजनीति Himachal Politics: माजरा में सड़कों की बदहाली पर BJP का प्रदर्शन, बिंदल बोले- जनता त्रस्त, सरकार मित्रों की सेवा में मस्त

Himachal Politics: माजरा में सड़कों की बदहाली पर BJP का प्रदर्शन, बिंदल बोले- जनता त्रस्त, सरकार मित्रों की सेवा में मस्त

by Dainik Janvarta
0 comment

माजरा में सड़कों की बदहाली पर भाजपा का प्रदर्शन, बिंदल बोले- जनता त्रस्त, सरकार मित्रों की सेवा में मस्त

माजरा में सड़कों की बदहाली को लेकर रविवार को भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। सैकड़ों लोगों के साथ सड़क पर उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, जबकि सरकार अपने मित्रों की सेवा में व्यस्त है।

नाहन (सिरमौर]। नाहन विधानसभा क्षेत्र के कटासन माता मंडल में सड़कों की खराब हालत और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। माजरा में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि करीब चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय अपने हित साधने और अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने पर अधिक ध्यान दिया।

बिंदल ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बरसात के दौरान जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा हालात में यह समझना मुश्किल है कि “सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।”

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों और फोरलेन परियोजनाओं की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, जबकि प्रदेश सरकार के अधीन आने वाली कई सड़कों की मरम्मत और रखरखाव की स्थिति खराब है। उनका आरोप था कि सरकार अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सड़क के साथ बिजली और पानी की व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को तीनों मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “बिजली आती कम है, जाती ज्यादा है और बिल चार गुना आ रहे हैं।”

बिंदल ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और लोगों को समय पर उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई संस्थानों को बंद किया गया और विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है। बिंदल के मुताबिक, माजरा में हुआ प्रदर्शन केवल स्थानीय समस्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेशभर में बढ़ते जन असंतोष की अभिव्यक्ति है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिंदल ने कहा कि भाजपा सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य जनसमस्याओं को लेकर आगे भी सरकार को घेरती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.