Home दुर्घटना Himachal Accident: सुंदरनगर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रकों से टकराई कार; हरियाणा के 26 वर्षीय युवक की मौत

Himachal Accident: सुंदरनगर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रकों से टकराई कार; हरियाणा के 26 वर्षीय युवक की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Accident: सुंदरनगर में फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रकों से टकराई कार; हरियाणा के युवक की मौत

मंडी। सुंदरनगर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से जा टकराई, जिसके बाद एक अन्य वाहन से भी भिड़ गई। हादसे में हरियाणा के 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुंदरनगर के अलसू चौक के समीप कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार (HR51CX8809) फोरलेन से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार पास से गुजर रहे एक टेम्पो से भी टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में 26 वर्षीय आकाश, निवासी हरियाणा, की मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई भी की।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कार के अनियंत्रित होने के कारणों का भी पता लगा रही है।

पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Also Read : पांवटा साहिब में बस की जोरदार टक्कर से अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल; PGI चंडीगढ़ रैफर

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.