Home शिक्षा त्रिलोकपुर स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

त्रिलोकपुर स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने मोहा सबका मन

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में कैप्टन सुरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ पंचायत प्रधान सुरेंद्र जी तथा उपप्रधान विक्रम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का लाइव प्रसारण विद्यालय की आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया गया। बच्चों ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज की ओर से उपस्थित बच्चों एवं लोगों को लड्डू वितरित किए गए। वहीं विद्यालय स्टाफ की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोज का भी प्रबंध किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया तोमर ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैप्टन सुरेंद्र ठाकुर, प्रधान सुरेंद्र, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, वार्ड सदस्य श्रीमती रूमाली देवी, विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, एसएमसी सदस्य, विद्यार्थियों के माता-पिता तथा प्राथमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस: नाहन चौगान में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 15 टुकड़ियों की शानदार परेड; 35 लोग सम्मानित

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.