Home राज्य Himachal: बागवानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान! नई नीति से 82 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Himachal: बागवानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान! नई नीति से 82 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal: बागवानों के लिए नई नीति लाएगी सरकार, 82 हजार लोगों को रोजगार की उम्मीद

मंडी। हिमाचल के बागवानों के लिए सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार नई बागवानी नीति पर काम कर रही है, जिससे करीब 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मंडी में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली।

अपने संबोधन में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उन्होंने हिमाचल के रणबांकुरों के योगदान को भी नमन किया।

82 हजार लोगों को रोजगार की संभावना

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नई नीति तैयार कर रही है। इस नीति के लागू होने से करीब 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने मौसम आधारित फसल बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा या मौसम के कारण फसलों को नुकसान होने पर किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पर जोर

अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई शुरू की गई है। इसके अलावा बच्चों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 156 स्कूलों में CBSE की शुरुआत की गई है, जहां 24 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में मात्र 2 हजार रुपये फीस ली जा रही है, जबकि निजी स्कूलों में इसी स्तर की शिक्षा के लिए करीब 50 हजार रुपये तक फीस देनी पड़ती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, नेता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सीएम सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को दिए 20.61 करोड़ रूपए, 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ. कंवर सम्मानित

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस: नाहन चौगान में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 15 टुकड़ियों की शानदार परेड; 35 लोग सम्मानित

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.