Home क्राइम Sirmaur News: नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले Video में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sirmaur News: नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले Video में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में युवती के लापता होने से हड़कंप, वायरल वीडियो में पिता पर मारपीट, करियर में रोक-टोक और शादी का दबाव बनाने के आरोप

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में युवती के अचानक लापता होने से मामला गंभीर हो गया है। घर से निकलने से पहले बनाए गए वीडियो में युवती ने अपने माता-पिता पर मारपीट, पढ़ाई और करियर में रोक-टोक तथा शादी के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामला जिला मुख्यालय नाहन से सामने आया है। युवती के घर से जाने के बाद परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है।

घर छोड़ने से पहले युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने दावा किया कि वह लंबे समय से घर में परेशान थी और उसे अपनी पसंद के मुताबिक जीवन जीने की स्वतंत्रता नहीं मिल रही थी। उसने अपने पिता पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

युवती ने बताया कि उसने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है और वह आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती है। आरोप है कि परिवार की ओर से उसे काम करने से रोका जाता था और उसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स तक फाड़ दी जाती थीं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

वीडियो में युवती ने कहा कि वह लंबे समय से इन परिस्थितियों से परेशान थी और अब घुट-घुटकर नहीं जीना चाहती। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब युवती के बरामद होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसके बयान पूरे मामले की दिशा तय करेंगे।

पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती किन परिस्थितियों में घर से गई और वर्तमान में वह कहां है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और उसे जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के मिलने के बाद उसके बयान न्यायालय में दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बाद उसके बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.