Home प्रशासन Sirmaur News: 15 अगस्त को सभी पंचायतों में होगी स्पेशल ग्राम सभा , किसानों के लिए लगेगा खास रजिस्ट्रेशन कैंप

Sirmaur News: 15 अगस्त को सभी पंचायतों में होगी स्पेशल ग्राम सभा , किसानों के लिए लगेगा खास रजिस्ट्रेशन कैंप

by Dainik Janvarta
0 comment

15 अगस्त को सिरमौर की सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, किसानों के लिए लगेगा पंजीकरण शिविर

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस बैठक के लिए कोरम पूरा करना अनिवार्य नहीं होगा।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 अगस्त, 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा का आयोजन एग्रीस्टैक पोर्टल के अंतर्गत विशेष किसान पंजीकरण शिविर आयोजित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ग्राम सभा के दौरान किसानों का आवश्यक पंजीकरण संबंधी कार्य किया जाएगा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस विशेष ग्राम सभा के लिए कोरम की आवश्यकता नहीं होगी, यानी निर्धारित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति पूरी न होने पर भी बैठक आयोजित की जा सकेगी।

जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.