Home दुर्घटना सिरमौर सड़क हादसा: NH-707 पर भीषण टक्कर, बाइक सवार गोविंद की मौत; पीछे छोड़ गया 4 बच्चे

सिरमौर सड़क हादसा: NH-707 पर भीषण टक्कर, बाइक सवार गोविंद की मौत; पीछे छोड़ गया 4 बच्चे

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरा।
पांवटा साहिब से इलाज के लिए यमुनानगर ले जाते समय घायल युवक ने दम तोड़ दिया, पीछे दो बेटियां और दो बेटों को छोड़ गया।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर नारीवाला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्वालापुर निवासी गोविंद के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद ने हरियाणा के यमुनानगर स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार गोविंद 9 अगस्त की देर शाम बाइक पर सवार होकर बाल कटवाने के लिए ज्वालापुर से नारीवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिलाई की तरफ से आ रही एक पिकअप कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई और सामने से गोविंद की बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल गोविंद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

पांवटा साहिब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गोविंद को उपचार के लिए हरियाणा के यमुनानगर स्थित अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गोविंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और हादसे में शामिल वाहन के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.