नोहराधार के गतलोग के समीप हुए हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को दिए मदद और बेहतर उपचार के आदेश
मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर जताया शोक
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर की नोहराधार तहसील के गतलोग के समीप आज हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे में घायल सभी लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
