पांवटा साहिब में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर शराब बरामद
पांवटा साहिब। खेत में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 लीटर नाजायज शराब के साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम 11 अगस्त 2026 को क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को हरीपुर टोहना में मौजूदगी के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सतपाल निवासी गांव कोलर, तहसील पांवटा साहिब, हाल किराएदार सुशील कुमार निवासी रामपुरघाट के घर के पीछे खेत में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सतपाल के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
