Home दुर्घटना Himachal News: राजगढ़ में 3 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मां-बेटी की मौत; 2 मासूम बच्चियां घायल

Himachal News: राजगढ़ में 3 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मां-बेटी की मौत; 2 मासूम बच्चियां घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मां-बेटी की मौत; दो मासूम बच्चियां घायल

राजगढ़ (सिरमौर )। ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियाधार में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के मलबे में परिवार की चार महिलाएं और बच्चियां दब गईं, जिनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में निर्मला पत्नी भीम सिंह (60) और उनकी विवाहित बेटी पूजा पत्नी अमित राणा (32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे में पूजा की करीब डेढ़ वर्षीय बेटी ईरा गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं करीब डेढ़ वर्षीय अबियाना का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया गया कि पूजा मायके में मेहमान के तौर पर आई हुई थी। हादसे के समय भीम सिंह घर से बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी बहू हादसे से महज दो मिनट पहले किसी काम से मकान से बाहर निकली थी, जिसके चलते वह भी बाल-बाल बच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई है। वहीं सोलन रेफर की गई बच्ची के लिए 5 हजार रुपये की तत्काल सहायता तहसीलदार राजेंद्र शर्मा द्वारा दी गई।

हादसे के बाद छिछड़ियाधार क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.