Home दुर्घटना सिरमौर हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

सिरमौर हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल

एक तरफ घर में मौत का मातम था, दूसरी तरफ अंतिम संस्कार के लिए निकला परिवार खुद हादसे का शिकार हो गया।
संगड़ाह के गतलोग में आधी रात बोलेरो कैंपर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत और 9 घायल हो गए।

नाहन/संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। गतलोग के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, चिनाड निवासी जगदीश शर्मा को 11 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद संगड़ाह अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर (HP 79-4595) किराये पर ली थी। वाहन को डुंगी निवासी कपिल देव चला रहा था।

शव लेकर वाहन अरलू की ओर रवाना हुआ। रास्ते में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार और गांव के कुछ अन्य लोग भी वाहन में सवार हो गए। रात करीब 12:45 बजे गतलोग के पास पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो कैंपर सड़क से नीचे जा गिरी और कई पलटियां खाईं।

हादसे में चार लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में राजेंद्र (37) पुत्र नूपा राम निवासी अरलू, देशराज (23) पुत्र प्रेम सिंह निवासी अरलू, रिखी राम (58) पुत्र जागर सिंह निवासी चिनाड और राम गोपाल (62) पुत्र गंगाराम निवासी चिनाड की मौत हुई है।

9 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

हादसे में बृज मोहन (62), कृपा राम (61), देवेंद्र सिंह (44), सुनिल शर्मा (21), राम स्वरूप (44), जय प्रकाश (45), संदीप (21), कमलेन्द्र (48) और वाहन चालक कपिल देव (39) घायल हुए हैं।

इनमें कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को उच्चतर चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अरलू और चिनाड क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस वाहन में एक मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, उसी वाहन के हादसे का शिकार होने से परिवार और ग्रामीणों की पीड़ा और बढ़ गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.