Home राज्यहिमाचल प्रदेश कालाअंब: रामपुर जट्टान में बरसाती नाले में डूबा 12 साल का बच्चा, NDRF ने संभाला मोर्चा; शव बरामद

कालाअंब: रामपुर जट्टान में बरसाती नाले में डूबा 12 साल का बच्चा, NDRF ने संभाला मोर्चा; शव बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने संभाला मोर्चा; दिनभर तलाश के बाद शव बरामद

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बरसाती नाले में नहाने उतरा 12 वर्षीय बच्चा अचानक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद बच्चे की तलाश के लिए कालाअंब पुलिस के साथ NDRF की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया, दिनभर तलाश के बाद शाम करीब 6:00 बजे शव बरामद हुआ।

मामला कालाअंब के रामपुर जट्टान क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बिहार के वैशाली निवासी धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रामपुर जट्टान में रह रहे हैं। मंगलवार को उनका 12 वर्षीय बेटा अमरजीत कुमार घर के साथ लगते बरसाती नाले में नहाने के लिए गया था।

बताया जा रहा है कि नाले में नहाते समय अमरजीत अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। पानी की गहराई और बरसाती नाले में तेज बहाव को देखते हुए तलाश अभियान में NDRF की टीम को भी लगाया गया।

NDRF और पुलिस की टीम ने नाले के आसपास तथा पानी के भीतर बच्चे की तलाश की। देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन अमरजीत का पता नहीं चल सका, लेकिन शाम को शव बरामद कर लिया गया।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बरसाती नालों में अचानक बढ़ने वाले पानी और गहराई को देखते हुए स्थानीय लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.