Home प्रशासन Himachal News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अमित यादव बने एसपी साइबर क्राइम; 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Himachal News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अमित यादव बने एसपी साइबर क्राइम; 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले, अमित यादव को साइबर क्राइम की कमान

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

सरकार के आदेश के अनुसार, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के पद से स्थानांतरित कर कमांडेंट, द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी (IRBn) सकोह, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

इसी बैच के आईपीएस अधिकारी अमित यादव का भी तबादला किया गया है। उन्हें द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के कमांडेंट पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (एसपी), साइबर क्राइम, सीआईडी, शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार को सौंप दी गई हैं। गांधी इससे पहले डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे के पद पर कार्यरत थे।

सरकारी आदेश के बाद अब संजीव कुमार गांधी की अगली जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सचिवालय स्तर पर चर्चा है कि उन्हें किसी सरकारी उपक्रम में प्रबंध निदेशक (MD) का दायित्व सौंपा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम आधिकारिक आदेश का इंतजार है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर साइबर क्राइम जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अमित यादव को एसपी की जिम्मेदारी मिलने से इस विंग की कार्यप्रणाली पर भी नजर रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.