Home जनसरोकार सिरमौर की इस पंचायत में विकास की बड़ी सौगात! 1 करोड़ की योजना पर मुहर, सामुदायिक भवन से सोलर लाइट तक होंगे काम

सिरमौर की इस पंचायत में विकास की बड़ी सौगात! 1 करोड़ की योजना पर मुहर, सामुदायिक भवन से सोलर लाइट तक होंगे काम

by Dainik Janvarta
0 comment

इस पंचायत में 1 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी, ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दी सर्वसम्मति से मंजूरी

जनभागीदारी से बदलेगी पंचायत की तस्वीर, सामुदायिक भवन से लेकर रास्तों और सोलर लाइट तक कई काम प्रस्तावित

राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत के विकास की तस्वीर बदलने की दिशा में दीदग पंचायत ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना और विकसित भारत-रोजगार व आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) योजना के समन्वय से करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजना तैयार की गई है। इन कार्यों को लेकर आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति जताई।

ग्राम पंचायत दीदग में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें पंचायत के मौजा दीदग खनोटियो के दो वार्डों दीदग और जेलग खनोटियो के ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। आवश्यक कोरम पूरा होने के बाद ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र की जरूरतों और प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने की। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी पंचायत को वास्तव में मॉडल और आदर्श पंचायत बनाने के लिए केवल सरकारी योजनाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए ग्रामीणों की भागीदारी और सहयोग भी जरूरी है।

सामुदायिक भवन से सोलर लाइट तक होंगे काम

ग्राम सभा में तैयार की गई करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजना के तहत पंचायत में कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें सामुदायिक भवन का निर्माण, स्थानीय पत्थरों से रास्तों का निर्माण, स्कूल भवन की छत की मरम्मत और सोलर लाइट लगाने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल हैं।

ग्रामीणों ने इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी। पंचायत स्तर पर तैयार की गई योजना में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

पंचायत प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर ने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनसहयोग के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने के साथ-साथ पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की निगरानी में भी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रधान ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से दीदग पंचायत को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी को पंचायत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना गया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.