Home रोजगार HP Govt Jobs: हिमाचल हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से आवेदन शुरू; देखें योग्यता और फीस

HP Govt Jobs: हिमाचल हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से आवेदन शुरू; देखें योग्यता और फीस

by Dainik Janvarta
0 comment

HP Govt Jobs: हिमाचल हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिकाओं में 388 विभिन्न पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है, क्योंकि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 10 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिकाओं में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी सहित कई पद भरे जाएंगे।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त होगी।

किस पद के कितने मौके?

भर्ती में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 388 पद शामिल हैं। इनमें:

  • कोर्ट मैनेजर: 5 पद
  • क्लर्क: 141 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: 79 पद
  • ड्राइवर: 9 पद
  • प्रोसेस सर्वर: 65 पद
  • चपरासी/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी: 89 पद

कोर्ट मैनेजर के सभी पांच पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इस पद के लिए वेतन स्तर-16 के तहत 48,700 से 1,54,300 रुपये का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

क्लर्क के 141 पदों में 84 पद नियमित और 57 पद अनुबंध आधार पर हैं। इसी तरह स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 79 पदों में 48 नियमित और 31 अनुबंध पद शामिल हैं।

ड्राइवर के नौ पदों में चार नियमित और पांच दैनिक वेतनभोगी आधार पर हैं। प्रोसेस सर्वर के 65 पदों में 61 नियमित, एक अनुबंध और तीन दैनिक वेतनभोगी पद हैं। चपरासी, ऑर्डरली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी के 89 पदों में 69 नियमित तथा 20 दैनिक वेतनभोगी पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

कोर्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री के साथ एमबीए और संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

क्लर्क पद के लिए स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ अंग्रेजी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति आवश्यक है।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए भी स्नातक डिग्री जरूरी है। अभ्यर्थी के पास अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड और 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति भी निर्धारित की गई है।

ड्राइवर पद के लिए मैट्रिक पास होना और कम से कम तीन वर्ष पुराना वैध हल्का मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।

वहीं प्रोसेस सर्वर और चपरासी सहित ग्रुप-डी के पदों के लिए अधिसूचना में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य है।

1 जनवरी 2026 से मानी जाएगी उम्र

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्गों तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष तक होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी।

हिमाचली अभ्यर्थियों के लिए जरूरी शर्त

भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए। ग्रुप-सी के पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मैट्रिक, 12वीं या स्नातक की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल या संस्थान से होना जरूरी है। ग्रुप-डी पदों के लिए भी अधिसूचना में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ हिमाचल प्रदेश से संबंधित शर्त रखी गई है।

हालांकि, यह शर्त बोनाफाइड हिमाचली उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगी।

10 सितंबर तक करें आवेदन

हिमाचल हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें। ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और 10 सितंबर 2026 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले हाईकोर्ट की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना में अपनी श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.