Home जनसरोकार कालाअंब में फिर लगे कूड़े के ढेर! 2 दिन में जमा हो रहा क्विंटलों कचरा, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

कालाअंब में फिर लगे कूड़े के ढेर! 2 दिन में जमा हो रहा क्विंटलों कचरा, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में फिर लगे कूड़े के ढेर, दो दिन में जमा हो रहा क्विंटलों कचरा

सफाई के निर्देशों के बावजूद नियमित उठान नहीं, लोगों ने कूड़ेदान और कचरा डालने के लिए स्थान तय करने की मांग की

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक बार फिर जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। हाल ही में साडा की ओर से क्षेत्र में जमा कचरा उठवाया गया था, लेकिन नियमित उठान नहीं होने के कारण महज दो दिन में ही दोबारा भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है।

कालाअंब क्षेत्र में रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि औद्योगिक क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखना है तो यहां रोजाना कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। नियमित उठान नहीं होने से कचरा सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, साडा की ओर से कालाअंब क्षेत्र की सफाई और नियमित कचरा उठाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए हैं। इसके बावजूद कचरे का नियमित उठान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि केवल एक-दो दिन सफाई करवाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए नियमित व्यवस्था बनानी होगी।

कचरा डालने के लिए स्थान और पर्याप्त कूड़ेदान नहीं

लोगों की एक बड़ी समस्या यह भी है कि क्षेत्र में कूड़ा-कचरा डालने के लिए पर्याप्त स्थान निर्धारित नहीं किए गए हैं। कई जगहों पर कूड़ेदान भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लोग मजबूरी में खाली स्थानों अथवा सड़क किनारे कचरा डाल रहे हैं, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कालाअंब क्षेत्र में कचरा डालने के लिए उचित स्थान निर्धारित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान रखवाए जाएं। साथ ही कचरे के रोजाना उठान की व्यवस्था की जाए, ताकि औद्योगिक क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सके।

जल्द होगा स्थायी समाधान : साडा

उधर, साडा के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि क्षेत्र से जल्द कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.