कालाअंब में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, 500 रुपये नकद व सट्टा पर्चियां बरामद
गुप्त सूचना पर पुलिस ने मोगीनंद में दबोचा आरोपी, जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने 6 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित रूप से दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई सुमित बर्तन भंडार, मोगीनंद-कालाअंब रोड के पास की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र बन्धू बैठा, वार्ड नंबर-1, गांव पकड़ी, बसंतपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है।
आरोप है कि अमित कुमार लोगों को 10 रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलवा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा की पर्चियों सहित कुल 500 रुपये नकद बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
