Home क्राइम Sirmaur Crime: नाहन टायर चोरी केस में बड़ा खुलासा, मनीमाजरा से फिर मिले 4 टायर; अब तक 20 बरामद

Sirmaur Crime: नाहन टायर चोरी केस में बड़ा खुलासा, मनीमाजरा से फिर मिले 4 टायर; अब तक 20 बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन: टायर चोरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, मनीमाजरा से फिर बरामद हुए 4 टायर; अब तक 20 टायर बरामद

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में लगातार हो रही टायर चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एसआईटी ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर मनीमाजरा मोटर मार्केट से चार और चोरी के टायर बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के साथ अब तक पांच अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा हो चुका है और कुल 20 चोरी के टायर बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टायर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अभिमन्यु, निवासी चीड़ावाली (नाहन), से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए। इससे पहले उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा मोटर मार्केट से 16 टायर रिम सहित बरामद किए गए थे। अब उसी कड़ी में चार और टायर बरामद होने से एसआईटी को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें – Himachal News: कालाअंब में प्राकृतिक नाले पर अवरोध बना आफत, दूसरी बार फैक्ट्री में घुसा बाढ़ का पानी

ये भी पढ़ें – Himachal Breaking: PWD का JE 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1.50 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी 15 हजार घूस

गौरतलब है कि नाहन शहर में लगातार सामने आ रही टायर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, बैंक लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए टायर मनीमाजरा मोटर मार्केट से बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले में आगे भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.