Home प्रशासन Himachal News: कालाअंब में प्राकृतिक नाले पर अवरोध बना आफत, दूसरी बार फैक्ट्री में घुसा बाढ़ का पानी

Himachal News: कालाअंब में प्राकृतिक नाले पर अवरोध बना आफत, दूसरी बार फैक्ट्री में घुसा बाढ़ का पानी

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: कालाअंब में प्राकृतिक नाले का रास्ता बंद, दूसरी बार उद्योग में घुसा बाढ़ का पानी; लाखों के नुकसान की आशंका

कालाअंब (सिरमौर)। एक बार फिर बारिश ने कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी समस्या उजागर कर दी। प्राकृतिक बरसाती नाले का रास्ता अवरुद्ध होने से बाढ़ का पानी सीधे एक उद्योग में घुस गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के भंडारीवाला स्थित इंडो हर्बल एक्सट्रैक्शंस उद्योग में मंगलवार को दूसरी बार बाढ़ का पानी घुसने से उत्पादन कार्य प्रभावित हो गया। उद्योग प्रबंधन का आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्राकृतिक बरसाती नाले के पानी की निकासी का रास्ता रोक दिया गया है, जिसके चलते बारिश का पूरा पानी उद्योग परिसर की ओर मुड़ रहा है।

उद्योग प्रबंधन के अनुसार इस समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया था। उद्यमियों ने समय रहते प्राकृतिक जल निकासी बहाल कराने और अवरोध हटाने की मांग की थी, ताकि बरसात के मौसम में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। हालांकि अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मंगलवार की बारिश के दौरान फिर से उद्योग परिसर में पानी भर गया।

बताया गया कि बाढ़ का पानी उत्पादन क्षेत्र, कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामान तक पहुंच गया, जिससे उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। जलभराव के कारण कर्मचारियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई घंटों तक उद्योग का नियमित कामकाज प्रभावित रहा।

लघु उद्योग भारती कालाअंब के महासचिव एवं प्रभावित उद्योग संचालक डॉ. डी. सिंह ने कहा कि प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद प्राकृतिक जल निकासी की व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बरसाती नाले का प्राकृतिक प्रवाह जल्द बहाल नहीं किया गया तो आगामी बारिश में नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक नाले पर किए गए कथित अवैध अवरोध को तुरंत हटाकर जल निकासी को बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में उद्योगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उद्यमियों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयाँ भी जलभराव की चपेट में आ सकती हैं।

वहीं, इस मामले पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जो भी अगला आदेश प्राप्त होगा, उसी के अनुसार प्रशासन आगामी कार्रवाई करेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.