Home क्राइम Himachal Crime: बस में सफर कर रही 22 वर्षीय युवती के पास मिला 58 ग्राम चिट्टा, बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Himachal Crime: बस में सफर कर रही 22 वर्षीय युवती के पास मिला 58 ग्राम चिट्टा, बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Crime: बस में सफर कर रही 22 वर्षीय युवती निकली चिट्टा तस्कर, 58 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

बस में बैठी यह 22 वर्षीय युवती आम यात्री नहीं, बल्कि पुलिस के हत्थे चढ़ी कथित चिट्टा तस्कर निकली।
रूटीन चेकिंग के दौरान बिलासपुर पुलिस ने जब तलाशी ली तो 58 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने से मौके पर हड़कंप मच गया।

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नियमित वाहन जांच के दौरान एक बस से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में पंजाब की 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीटी की टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड स्थित मल्यावर क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बस को रोककर उसमें सवार यात्रियों की जांच की गई। तलाशी के दौरान एक 22 वर्षीय युवती के कब्जे से 58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवती पंजाब की रहने वाली है। उसके खिलाफ घुमारवीं थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

जांच एजेंसियां अब इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही हैं, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.