Home प्रशासन Big Update: सिरमौर को मिली 25 ई-बसों की सौगात, नाहन से 15 इलेक्ट्रिक बसों को उद्योग मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Big Update: सिरमौर को मिली 25 ई-बसों की सौगात, नाहन से 15 इलेक्ट्रिक बसों को उद्योग मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

by Dainik Janvarta
0 comment

अब सिरमौर के यात्रियों को मिलेगी प्रदूषण मुक्त और आधुनिक सफर की सौगात।
नाहन से 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

उद्योग मंत्री ने नाहन से 15 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सिरमौर में मिलेगी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा

नाहन (सिरमौर), 04 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को नाहन बस अड्डा परिसर से 15 नई इलेक्ट्रिक (ई-बसों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से सिरमौर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुलभ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक और ईको-फ्रेंडली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 297 इलेक्ट्रिक बसें परिवहन बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं, जिनमें से 25 ई-बसें सिरमौर जिले को आवंटित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन बसों के शुरू होने से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी और बस सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर का लाभ मिलेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया है, जिससे इनके संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, विश्वसनीय और पर्यावरण अनुकूल बनाना है, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.