Home जनसरोकार Big Rescue: सिरमौर में उफनती खड्ड में फंसे 25 लोगों की बची जान, देखें 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO

Big Rescue: सिरमौर में उफनती खड्ड में फंसे 25 लोगों की बची जान, देखें 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया।
कटासन के पास उफनती जलमूषा खड्ड में फंसे 4 गुर्जर परिवारों के 25 लोगों को पुलिस, होमगार्ड और राहत एजेंसियों ने तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सिरमौर में उफनती खड्ड में फंसे 25 लोगों की सकुशल जान बची, पुलिस-होमगार्ड का 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नाहन (सिरमौर), 4 अगस्त। जिला सिरमौर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। कटासन के समीप जलमूषा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के करीब 25 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थाना सदर नाहन में श्री भूपेंद्र कुमार ने सूचना दी कि कटासन के पास जलमूषा खड्ड में अचानक तेज बहाव आने से चार गुर्जर परिवारों के लोग बीच धारा में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (निरीक्षक) अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम और तहसीलदार पांवटा साहिब भी घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि बेहतर समन्वय के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया।

इसके बाद पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने जोखिम भरा बचाव अभियान शुरू किया, जो करीब तीन घंटे तक चला। जैसे ही खड्ड का जलस्तर कुछ कम हुआ, जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नदी में फंसे सभी 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

See Video : रेस्क्यू ऑपरेशन वीडियो | उफ़नती नदी के बीच फसे 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला!

बचाए गए लोगों में 6 माह की मासूम बच्ची से लेकर 45 वर्ष तक के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि इस पूरे अभियान में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और क्षेत्र की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और खड्डों के आसपास जाने से बचें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.