Home दुर्घटना Sirmaur Accident: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत; पत्नी समेत 2 घायल, 108 एंबुलेंस पर उठे सवाल

Sirmaur Accident: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत; पत्नी समेत 2 घायल, 108 एंबुलेंस पर उठे सवाल

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur Accident: भारी बारिश में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत; पत्नी समेत दो घायल

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सिरमौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार पेड़ से लटक गई, लेकिन एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं।

सराहाँ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में मंगलवार सुबह भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिंगरी सर्जेट गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6 बजे उस समय हुआ जब कार (HP52A-6482) में सवार तीन लोग मढ़ीघाट से अपने गांव डिंगरी सर्जेट लौट रहे थे। लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार खाई में गिरने के बाद एक पेड़ से लटककर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा और भी भयावह नजर आया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाता तो एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी। आखिरकार ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी डिंगरी सर्जेट, डाकघर मल्होटी, ग्राम पंचायत लाल टिक्कर, तहसील पच्छाद की मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रभा देवी का इलाज सिविल अस्पताल सराहां में जारी है, जबकि कार चालक एवं तपेंद्र सिंह के जीजा बलवंत सिंह, निवासी मरयोग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार तड़के से जिला सिरमौर में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते जिले की कई सड़कें बंद हो गई हैं और अनेक स्थानों पर वाहन फंस गए हैं। मौसम की मार से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

एसपी सिरमौर ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.