हिमाचल क्राइम: 8 साल से फरार उद्घोषित अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
8 साल से पुलिस और अदालत की नजरों से बच रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।
सिरमौर पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के जींद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने वर्ष 2018 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार थाना माजरा में दर्ज एफआईआर संख्या 5/2018 के तहत भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 और 337 के मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी राजेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय मोहिंदर पाल, निवासी सुनरा वाली गली, नरवाना (हरियाणा) को जींद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पीओ सेल की टीम ने लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और सफलतापूर्वक उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना माजरा में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश करेगी।
