Home प्रशासन Himachal News: कालाअंब में 230 घरों की बिजली एक साथ हुई बंद, 70 लाख रूपए बकाया पर स्मार्ट मीटर ने काटे कनेक्शन

Himachal News: कालाअंब में 230 घरों की बिजली एक साथ हुई बंद, 70 लाख रूपए बकाया पर स्मार्ट मीटर ने काटे कनेक्शन

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News | कालाअंब में 230 घरों की बिजली एक साथ बंद, 70 लाख बकाया पर स्मार्ट मीटर ने स्वतः काटे कनेक्शन

कालाअंब (सिरमौर)। अगर आपके घर में स्मार्ट बिजली मीटर लगा है और बिजली बिल समय पर जमा नहीं किया, तो आपकी बिजली बिना किसी अलग नोटिस के स्वतः बंद हो सकती है। कालाअंब में ऐसा ही हुआ, जहां 230 घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन एक साथ कट गए।

विद्युत उपमंडल कालाअंब के तहत 10,000 रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया होने के कारण 230 घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के माध्यम से स्वतः बंद हो गई। इन उपभोक्ताओं पर कुल मिलाकर लगभग 70 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।

जानकारी के अनुसार, स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम राजधानी शिमला से संचालित किया जा रहा है। इस प्रणाली के तहत निर्धारित सीमा से अधिक बकाया होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है।

ऑनलाइन भुगतान के बाद ही बहाल होगी बिजली

कालाअंब विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली बंद हुई है, उन्हें अपना लंबित बिजली बिल ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके साथ ही 250 रुपये का कनेक्शन री-इंस्टॉल शुल्क भी देना होगा। भुगतान पूरा होने के कुछ समय बाद बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाएगी।

जल्द घट सकती है बकाया राशि की सीमा

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10,000 रुपये से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन स्वतः बंद किया जा रहा है। हालांकि विभाग भविष्य में इस सीमा को घटाकर 5,000 रुपये या 2,000 रुपये तक करने की योजना बना रहा है, ताकि बिजली बिलों की वसूली और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके।

उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम के तहत बिजली आपूर्ति बंद होने जैसी असुविधा से बचा जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.