सिरमौर के शिलाई में युवक पर बैलन से हमला, सिर पर चोट; गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
शिलाई (सिरमौर): सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से बैलन से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को पुलिस थाना शिलाई में रोहित ठाकुर पुत्र श्री दलीप नेगी, निवासी गांव, डाकघर व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक ऐसे स्थान पर गया था, जहां संजय नेगी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थगन (स्टे) आदेश जारी किया गया था। शिकायत के अनुसार, दोपहर के समय रेस्ट हाउस के समीप वह संजय नेगी के भाई से बातचीत कर रहा था।
इसी दौरान आरोप है कि संजय नेगी पीछे से आया, उसका रास्ता रोक लिया और कथित रूप से बैलन से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे सिर पर चोट आई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस थाना शिलाई ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
