Home राज्य HPMC Apple Procurement 2026: हिमाचल में सी – ग्रेड सेब खरीद शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

HPMC Apple Procurement 2026: हिमाचल में सी – ग्रेड सेब खरीद शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया

by Dainik Janvarta
0 comment

HPMC Apple Procurement 2026: अब सी-ग्रेड सेब भी देगा बेहतर दाम! हिमाचल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, बिना पंजीकरण नहीं होगी खरीद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपके पास सी-ग्रेड सेब है, तो इस बार खरीद के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी होगा। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सी-ग्रेड सेब की खरीद की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉर्पोरेशन (एचपीएमसी) को सौंपी है। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एमआईएस (MIS) खरीद प्रणाली का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया है। इसके तहत सभी किसानों के लिए एमआईएस एप पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। अब तक 250 से अधिक किसान अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

एचपीएमसी के महाप्रबंधक अमन कुमार राणा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न सेब उत्पादक क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से एप्पल कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में शिमला जिले के रोहड़ू, जुब्बल और चौपाल में कलेक्शन सेंटर शुरू होंगे। इसके अलावा मंडी के चिंडी और चच्योट, कुल्लू तथा चंबा के चयनित क्षेत्रों में भी सेंटर बनाए जा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार आगामी चरणों में अन्य सेब उत्पादक क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सफल पंजीकरण के बाद किसान एमआईएस एप के माध्यम से अपनी सी-ग्रेड सेब की अनुमानित मात्रा की अग्रिम जानकारी दे सकेंगे। साथ ही वे अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम एप्पल कलेक्शन सेंटर का चयन भी कर पाएंगे। इससे एचपीएमसी को खरीद की बेहतर योजना बनाने और किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मोबाइल एप और लोकमित्र केंद्र से भी होगी सुविधा

किसान लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर या विशेष मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा लोकमित्र केंद्रों को भी एमआईएस प्रणाली से जोड़ा जा रहा है, ताकि किसानों को पंजीकरण और अन्य आवश्यक सेवाओं में सहायता मिल सके।

हिमफेड भी संचालित कर रहा है कलेक्शन सेंटर

एचपीएमसी के साथ-साथ हिमफेड भी जरूरत के अनुसार अपने एप्पल कलेक्शन सेंटर संचालित कर रहा है। इनमें रामपुर, आनी, जुब्बल, ठियोग और जोगिंद्रनगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

एचपीएमसी ने प्रदेश के सभी सेब उत्पादक किसानों से समय रहते एमआईएस एप पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और किसान अपनी उपज आसानी से निकटतम कलेक्शन सेंटर पर उपलब्ध करा सकें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.