Home दुर्घटना Sirmaur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, ट्रक सहित भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा

Sirmaur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, ट्रक सहित भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

माजरा में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा

पांवटा साहिब (सिरमौर), 01 अगस्त। सिरमौर जिले के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव टोकियों में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और वापस घटनास्थल पर ले आए।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता संजय कुमार, निवासी गांव टोकियों, अपनी किराना दुकान के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव के ओम प्रकाश पुत्र चुड़ सिंह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी नाहन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे Verka ट्रक (नंबर CH01TC-3463) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और जोहड़ों के पास ट्रक को रोक लिया। इसके बाद चालक और वाहन को वापस घटनास्थल पर लाया गया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने ट्रक चालक शुभम, निवासी वार्ड नंबर 7, मुंडी खरड़, जिला एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.