Home क्राइम/हादसा Sirmaur News: राजगढ़ में 100 पेटियां देसी शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पिकअप चालक गिरफ्तार

Sirmaur News: राजगढ़ में 100 पेटियां देसी शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पिकअप चालक गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment


सिरमौर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
राजगढ़ में पिकअप से 100 पेटियां देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार; वैध परमिट नहीं दिखा सका।

Rajgarh News: राजगढ़ में 100 पेटियां देसी शराब बरामद, पुलिस ने पिकअप सहित चालक को पकड़ा

राजगढ़ (सिरमौर): सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटियां देसी शराब बरामद की हैं। बरामद शराब के संबंध में चालक कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम नियमित गश्त एवं यातायात जांच पर थी। इसी दौरान शायाघाट के समीप सनौरा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन (HP63A-2142) को जांच के लिए रोका गया।

वाहन चालक ने अपनी पहचान जयप्रकाश (32 वर्ष) पुत्र निवासी देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में बताई। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखी गत्ते की पेटियों की जांच करने पर ‘पैराडाइज संतरा’ ब्रांड की 100 पेटियां देसी शराब बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार सभी शराब की बोतलों पर “Sale in Himachal Pradesh Only” अंकित था। पूछताछ के दौरान चालक बरामद शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.