Home क्राइम/हादसा Himachal News: राजगढ़ में युवक पर पालतू कुत्तों से कराया हमला? महिला पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Himachal News: राजगढ़ में युवक पर पालतू कुत्तों से कराया हमला? महिला पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: राजगढ़ में युवक को पालतू कुत्तों से कटवाने का आरोप, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

“घर लौट रहे युवक के साथ बीच रास्ते हुआ विवाद, फिर खुले गेट से दौड़े 4-5 पालतू कुत्ते।
युवक का आरोप है कि महिला ने जानबूझकर कुत्तों को छोड़कर हमला करवाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

राजगढ़ (सिरमौर)। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित तौर पर पालतू कुत्तों से कटवाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुभम पुत्र सुनील निवासी गांव कनेच (कथौड़ी), डाकघर एवं तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 जुलाई 2026 को वह राजगढ़ से अपने घर कनेच (कथौड़ी) लाहरब मार्ग से पैदल जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, जब वह डूब्लू क्षेत्र में आरुषि धवन के घर के गेट के पास पहुंचा तो वहां मौजूद महिला ने उससे पूछा कि वह कहां जा रहा है। युवक ने बताया कि वह अपने घर जा रहा है। आरोप है कि महिला ने कहा कि यह उसकी निजी जमीन है और यहां से कोई सार्वजनिक रास्ता नहीं है, इसलिए इस रास्ते से न आए।

युवक का आरोप है कि इसके बाद महिला ने अपने घर का गेट खोल दिया, जिससे 4-5 पालतू कुत्ते भौंकते हुए उसकी ओर दौड़े। इनमें से 1-2 कुत्तों ने उसकी टांग पर काट लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि महिला ने जानबूझकर बहस के बाद अपने पालतू कुत्तों से उस पर हमला करवाया और गाली-गलौच भी की।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना राजगढ़ में संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.