Home प्रशासनिक आदेश Himachal News: हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को मिला प्रमोशन, बने डिप्टी डायरेक्टर; सरकार ने जारी किए तबादला आदेश, देखें पूरी सूची

Himachal News: हिमाचल में 14 प्रिंसिपलों को मिला प्रमोशन, बने डिप्टी डायरेक्टर; सरकार ने जारी किए तबादला आदेश, देखें पूरी सूची

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: हिमाचल में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 प्रिंसिपलों को मिली डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी; सरकार ने जारी किए आदेश

शिमला: हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 14 प्रिंसिपलों को डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात करते हुए तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह सभी तैनातियां अधिकारियों के वर्तमान वेतनमान में की गई हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

उपमा शर्मा (जीएसएसएस गुल्लरवाला, सोलन) → डीडीई क्वालिटी, चंबा

विजय कुमार (जीएसएसएस पुरूवाला, सिरमौर) → डीडीई (मुख्यालय), शिमला

ओंकार सिंह (जीएसएसएस बोदा, कांगड़ा) → डीडीई (एलीमेंट्री), किन्नौर

अनिल कुमार (जीएसएसएस धंगोटा, हमीरपुर) → डीडीई (मुख्यालय), शिमला

कृष्ण देव (जीएसएसएस चरटगढ़, ऊना) → डीडीएचई, कुल्लू

सुरेश कुमार (जीएसएसएस (जी) ऊना) → डीडीई (क्वालिटी), लर्निंग एंड सपोर्ट

नीरज गर्ग (जीएसएसएस नंद्रूल, कांगड़ा) → डीडीई (क्वालिटी), ऊना

मनोहर लाल (जीएसएसएस कंदबाड़ी, कांगड़ा) → डीडीई (एलीमेंट्री), चंबा

सीमा धीमान (जीएसएसएस टोकियों, सिरमौर) → रोड सेफ्टी सेल, परिवहन निदेशालय

ज्ञान चंद (जीएसएसएस साच, चंबा) → डीडीई (क्वालिटी), कुल्लू

नवनीत ठाकुर (जीएसएसएस प्रथा, सोलन) → डीडीई सेकेंडरी, लर्निंग एंड सपोर्ट

अनीता शर्मा (डीडीई इंस्पेक्शन, शिमला) → डीडीई (क्वालिटी), सिरमौर

मदन लाल (जीएसएसएस घैंटी, सोलन) → डीडीई (सेकेंडरी), सिरमौर

अनिल कुमार (जीएसएसएस जसूर, कांगड़ा) → डीडीई (क्वालिटी), शिमला

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन रहेंगी नियुक्तियां

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्लेसमेंट सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) (सिविल) संख्या 26276/2024, लेखराज एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। न्यायालय के अंतिम फैसले के अनुसार ही इन नियुक्तियों की वैधानिक स्थिति तय होगी।

शिक्षा विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.